“क्योंकि सरकार ने कानून बनाया है कि जिसको अपना माल जहाँ बेचना हो वहाँ बेच सकता है।”
– लेखक, अजय चंदेल
“माल बेच सकता है? फिर सरकार फिल्म वालों को क्यों पकड़ रही है।”
“उनका माल अलग होता है।”
“किसानों का माल अलग होता है?”
“हाँ किसानों का माल अनाज सब्जी होता है, फिल्म वालों का चरस गांजा। “
“फिर तो हमको फिल्म वालों से एक बार मिलवा दो
एक नेताजी अपनी यात्रा छोड़कर बीच में ही दिल्ली कूच कर गए। यात्रा न करें तो कुछ करने का मन ही नहीं होता। उनको पुनः चुनाव में उतरना था। उन्हें शक्ति की आवश्यकता थी जो उन्हें विदेश में विशेष क्रियाओं द्वारा ही प्राप्त होती है। साथ ही प्राप्त होती है मुद्रा। मुद्रा से सुप्त शक्तियाँ चलायमान हो जाती हैं। यही शक्तियाँ कहीं भी कुछ भी करने के लिए प्रयोग की जाती हैं। वे अपने विश्वसनीय सहयोगियों के साथ बैठकर योजना समझने का प्रयास कर रहे थे।
नेताजी – “क्या करना है?”
“आंदोलन”
“यही तो! तुम सब जानते हो हमको ये सब पसंद नहीं।
“करना तो पड़ेगा मालिक। “
“लेकिन मैं ही क्यों? अच्छा इस बार क्या करना है?”
“किसानों के विद्रोह का नेतृत्व। “
“किसान क्यों विद्रोह कर रहे हैं?”
“क्योंकि हम करवा रहे हैं।”
“आप क्यों करवा रहे हैं?”
“क्योंकि सरकार ने कानून बनाया है कि जिसको अपना माल जहाँ बेचना हो वहाँ बेच सकता है।”
“माल बेच सकता है? फिर सरकार फिल्म वालों को क्यों पकड़ रही है।”
“उनका माल अलग होता है।”
“किसानों का माल अलग होता है?”
“हाँ किसानों का माल अनाज सब्जी होता है, फिल्म वालों का चरस गांजा। “
“फिर तो हमको फिल्म वालों से एक बार मिलवा दो।”
“अभी किसानों से मिल लीजिये।”
“मिलकर क्या करना है। “
“भाषण देना है।”
“अरे भाषण नहीं देना हमको , बहुत बेइज्जती होती है। “
“इस बार मीडिया को पहले ही पैसे पहुँचा दिए हैं। “
“फिर ठीक है, किन्तु सोशल मीडिया वाले तो बॉल की खाल खेंच ही लेंगे। “
“हमने उसके लिए भी बहुत खर्चा कर दिया है, कोई आपका बॉल बांका नहीं कर सकता। “
” हमको कहाँ से विद्रोह करना है?”
“पंजाब से। “
“वहाँ क्यों? वहाँ तो अपना ही राज है।”
“इसीलिए तो, सम्पूर्ण राज्य का शासन, प्रशासन आपका चौका बासन करेगा।”
“फिर भी मेरा मन नहीं कर रहा। “
“अपने जीजा को याद करो।”
“लेकिन जीजा किसान थोड़ी हैं।”
“आपके जीजा से बड़ा किसान भी कोई हो सकता है? आपको सिर्फ यह कहना है कि किसानों का नुक्सान हो रहा है।”
“मुझे समझाओ इसमें जीजा का नुक्सान कहाँ है?”
“जीजा की जमीन और जायजाद पर तलवार लटक रही है। याद करो तुम्हारी जीजी को लुटियन से अपनी लुटिया खटिया लेकर जाना पड़ा। क्या एक मुफ्त का घर भी तुम्हारी जीजी नहीं कब्जा सकती? अन्याय तो एक तरफ, तुम्हारे परनाना ने जो अन्य आय की जुगाड़ की थी उसको भी बंद कर दिया गया है।”
“पर किसान वाला एंगल कहाँ है?”
“देखिये एक मंडी होती है, मंडी में अपने लोग होते हैं। किसान बेचता है अपने लोग बिकवाते हैं। बीच में कुछ खर्चा पानी कमाते हैं। अगर मंडी के बाहर माल बिकेगा तो किसान मंडी क्यों आएगा? मंडी नहीं आएगा तो हमारी कमाई का रास्ता नहीं रहेगा। “
“तो सरकार रास्ता बंद कर रही है? आप दूसरे रास्ते से क्यों नहीं जाते?”
“हमको कहीं नहीं जाना। खर्चा पानी निकालना है।”
“ये खर्चा पानी क्या होता है?”
” खर्चा पानी वही जिससे आप हम सबको बिस्कुट खिलाते हैं। “
“तो सरकार बिस्कुट बंद करवा रही है?”
“हाँ, मालिक। हमारे बिस्कुट ही बंद करवा रही है।”
“ओह! अब समझा। लेकिन करना क्या है?”
“आपको नेतृत्व करना है।”
“कैसे?”
“बस आपको होना है, हमको आपके चरण धोना है। बाकी सब अपने आप हो जाएगा। “
“हमारे बिना काम नहीं चल सकता क्या?”
“आपके बिना कहाँ चलेगा। आप नहीं तो आपकी पादुकाएं सही।”
योजना अनुसार वे अब किसान नेता थे। अगले दिन आंदोलन में भाषण करते मिले – “किसानों को उनका पैसा नहीं मिलता है। सरकार किसानों का पैसा उद्योगपति को दे रही है। सरकार मंडी बंद करवा रही है। लेकिन मैं इस मंडी में अपनी दुकान खोलने आया हूँ। मैं किसानों को पैसा दिलवाऊंगा ताकि किसी भी किसान को इतनी कड़ी धूप में खेतों में काम न करना पड़े। हम अनाज सीधा मंडियों में उगाएँगे, ताकि किसी को अपना माल ढोने की जरूरत न पड़े। हम कोई भी रास्ता बंद नहीं होने देंगे। किसी का बिस्कुट बंद नहीं होगा।
हमारी पार्टी इस तानाशाही सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी और फिर आप चाहें तो बिस्कुट की खेती भी आकर सकते हो। आज की तानाशाही सरकार ड्रोन भेजती है, ड्रोन देखकर जाता है कि किसानों की कौन सी फसल लगी है, और अदानी अंबानी को बता देता है। अदानी अंबानी सरकार से कहता है ड्रोन से खेतों में से फसल उठा लो और जीएसटी गिरा दो। आपकी फसल गायब हो जाती है और आपके हाथ में कुछ नहीं रहता।
मैं एक बार सिंगापुर गया वहां, लोगों ने पूछा कुछ देखना है? मैने कहा दिखाओ। वो बोले चलो दिखाते हैं। वो मुझे ले गए। जैसे यहां धान के खेत होते हैं, वहाँ इत्ता बड़ा समुद्र होता है और समुद्र के किनारे बड़ी बड़ी बिल्डिंग होती हैं। और इस बिल्डिंग वहां कोई खेत में ट्रैक्टर नहीं चलाता, किसी को अपना खून पसीना नहीं बहाना पड़ता लेकिन उस बिल्डिंग में से अनाज बोरे भर भर के निकलता है। हमको ऐसी ही व्यवस्था करनी है, किसानों को ऐसी बिल्डिंगें बनवा कर देनी हैं, जिनमें से किसान जितनी चाहे उतनी बोरियां निकल कर बेच सके। हमारी पार्टी चाहती है किसान धान नहीं धन उगाए।
आप आईफोन चलाते हो? कितने का लिया? एक लाख का दो लाख का? इस पर आपने कितना जीएसटी दिया? चालीस परसेंट? और अगर यही आईफोन अदानी खरीदेगा तो कितने में खरीदेगा कितना जीएसटी देगा? वो भी चालीस परसेंट। तो जितना आप से वसूला जा रहा है उतना ही अदानी से भी। वो तो अरबपति हैं। हम यह दूर करेंगे।
खेत पर जीएसटी भी नहीं लगेगी। हमारी सरकार आने पर सब कुछ जो एमआरपी पर मिलता है वो एमएसपी पर मिलेगा।”
कुछ किसान नेताओं ने कहा इतने से काम नहीं चलेगा हमको तो लाल किला चाहिए। हम लाल किले पर एमएसपी की खेती करेंगे।
नेताजी बोले – हमारी सरकार हर किसान को एक एक लाल किला बना कर देगी।
पार्टी वाले किसानों ने उनका जयकारा लगाया और यह भाषण सुनकर नेताजी की पार्टी के चार और नेताओं ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी।






Leave a Reply