रात के साढ़े तीन बज रहे थे, ऑफिस में चारों तरफ शांति थी। इसी को आईटी वाले ग्रेवयार्ड शिफ्ट कहते हैं। यह शिफ्ट रात नौ या दस बजे से सुबह छह या सात बजे तक चलती है। चार बजे तक अधिकतर लोगों पर नींद हावी होने लगती है। कुछ क्यूबिकल में लाइट जल रही थी। कुछ हिस्सों में अंधेरा था। चेतन कॉल पर था। हेडफोन लगाए हुए वह अंग्रेजों की गिटपिट सुन रहा था। उसने अपना सर डेस्क पर टिका दिया। उसका दिमाग कहीं और घूम रहा था।
वह शाकाहारी था और उसके लिए प्रसाद में गौमांस मिलाने की घटना साधारण नहीं थी। यह उसी स्तर की घटना थी जिसने 1857 के विद्रोह को जन्म दिया था। गाय और सुअर की चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग भावनाओं के साथ खिलवाड़ था। प्रसाद में मिलावट ने हिंदुओं को झकझोर कर रख दिया। चारों तरफ गुस्से की लहर दौड़ गई। शुरुआत सामूहिक प्रायश्चित से हुई। लोगों ने उपवास रखे और विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया। उसके बाद चेतना संभाएं आयोजित की गई। प्रवचनों में इस घोर पाप के विषय में संतों ने अपने अनुयायियों को जागरुक कराया। क्रोध और ग्लानि से अनेक धार्मिक लोगों ने एक समय का भोजन त्याग दिया।
सरकार चुप रही, कुछ बयान आए कि खाद्य पदार्थों से संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जाएगी लेकिन कुछ होता न दिखा। तब जागरूक समाज ने स्वयं इस बात की जिम्मेदारी उठा ली कि दोषियों को दंड मिले और आगे ऐसी घटना न हो सके उसके लिए उचित प्रबंध हों। हिंदू मंदिरों को सरकारी चंगुल से छुड़ाने के लिए आंदोलन शुरू हो गया। रैलियां निकाली जाने लगीं।
युवाओं ने मशाल यात्राएं निकालीं। बुजुर्गों ने कीर्तन यात्राएं। परिवारों ने सभी होटलों का बहिष्कार शुरू कर दिया।
पंडितों और पुरोहितों ने सभी राजनेताओं का बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि जब तक मंदिर स्वतंत्र नहीं होते किसी राजनेता के घर में कोई पुरोहित कर्म नहीं किया जाएगा, न विवाह, न श्राद्ध। न किसी नेता के परिजन की मृत्यु पर न क्रिया कर्म न गरुण पुराण का पाठ।
नेताओं को मंदिर में प्रवेश पर निषेध कर दिया गया। अगर कोई नेता मंदिर में जाता भी और उसके सुरक्षा कर्मी जबरदस्ती करते तो वहांँ से पुरोहित बाहर चले जाते और नेताओं के जाने के बाद मंदिर में पुनः शुद्धि पाठ किए जाते। नेताओं के साथ उनके परिजनों, बड़े अफसरों का भी इसी प्रकार विरोध होने लगा।
सरकार ने व्यवस्था संभालने की कोशिश की। सेना लगा दी गई। पुजारियों पर जबरदस्ती करने की कोशिश की। मंदिरों पर और अंकुश लगाने के प्रयास हुए, तब हिंदुओं का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया। म्लेच्छों का घोर विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया हिंदुओं की आस्था के सम्मान के लिए खड़ा हो गया।
सरकार को आखिर झुकना पड़ा और मंदिर स्वतंत्र हो गए। मंदिरों के प्रबंधन से सभी मलेच्छ और अधर्मी हटा दिए गए। मंदिर के आसपास प्रसाद आदि का प्रबंध मंदिरों के अधीन आ गया। शुद्ध सात्विक भोजन और प्रसाद सामग्री आस्थावान विक्रेताओं और कृषकों से लिया जाने लगा। बड़े मंदिरों की अपनी गौशालाएं स्थापित की गई। मंदिरों में गुरुकुल स्थापित हुए।
जैसे समस्त दैवीय शक्तियां प्रसन्न हुई हों, हर तरफ उत्सव का माहौल हो गया। मंदिरों में आरती के समय भीड़ जुड़ने लगी। ढोल और घंटे बजाने वाले यंत्रों का प्रयोग समाप्त हो गया। श्रद्धालु स्वयं यह कार्य मनोभाव से करते लगे। मंदिर से घंटों की आवाज गूंजने लगीं टन्न–टन्न। उससे उत्पन्न तरंगें पूरे शरीर में सुखद कंपन उत्पन्न करने लगीं।
उस कंपन से चेतन अपनी कुर्सी से गिर पड़ा। उसकी नींद खुल गई। वह अपने ऑफिस की डेस्क पर ही सो रहा था। उसका ध्यान सामने चल रहे टीवी पर गया। जिसमें हरियाणा में चुनाव प्रचार यथावत था। टेस्ट मैच में शतकों और विकिटों की चर्चा हो रही थी। फिर किसी रेल की पटरी पर गैस सिलेंडर मिला था। फिर किसी अब्दुल को थूक लगाकर रोटी बनाते हुए पकड़ा गया था। एक आदमी आईफोन के लिए बीस घंटे से कतार में लगा था। किसी विदेशी गायक के शो के लिए मारामारी मची हुई थी और सरकार ने घोषणा कर दी थी कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के खराब होने के कारण प्रसाद बनाने वाली कंपनियों पर जांच बैठाएगी।
वह यह सब देखते देखते कुर्सी पर पीछे की तरफ टिक गया और सर टिकाते ही उसकी आंखें भारी हो गईं।
अयोध्या में मंदिर निर्माण चालू था। दूसरी मंजिल लगभग तैयार हो गई थी। लेकिन ५०० साल के बाद हुई अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा में अशुद्ध प्रसाद पहुंचा कर उस आयोजन की पवित्रता भंग करने वालों की कोई चर्चा नहीं थी। जिस सरकार को मध्यमवर्ग की कमाई और खर्च की हर चवन्नी की खबर रहती है उसे अभी तक दोषी नहीं मिले थे।
फिलहाल किसी की धार्मिक भावनाएं बहुत आहत नहीं हो रही थीं। शायद आज के समय में १८५७ वाले कारतूस होते तो मंगल पांडे आराम से चबा गए होते। दंगा और बवाल भड़कता तो सुअर की चर्बी वाले कारतूस किसी कसाब को देने के कारण।
तब हिंदुओं ने ठेका राजाओं को दिया हुआ था और आज अपने नेताओं को। हिंदू अब भी सो रहे हैं। धर्म आउटसोर्स किया जा चुका है।
आज चर्चा इस बात की है कि किस समय सत्ता में कौन था और प्रबंधन समितियों में कौन हैं। अगर दूसरा दल इस समय सत्ता में होता तो प्रदर्शन गंभीर होता। इस घटना की जितनी चर्चा हुई उतनी तो किसी गली के गुंडे की मारपीट में हो जाती। सारा ध्यान इस बात पर था कि किस पार्टी को घेरा जा सकता है और किस पार्टी पर दोष मढ़कर बचा जा सकता है।
विधर्मी इस बात से खुश हैं कि हिंदुओं की आस्था को ठेस तो पहुंची। उन्हें संतोष है कि हिंदुओं के पवित्र आयोजन में व्यवधान पहुंचा। वे चिढ़ा रहे हैं कि आखिर तुमने और तुम्हारे इष्ट ने भी मांस युक्त पदार्थ खा लिया।
बिलकुल ताड़का के पुत्रों की तरह जो यज्ञ में रक्त और हड्डियां फेंकते थे। कलयुग में कई ताड़काओं ने जन्म लिया है।
हिंदू अब शायद यह विचार कर रहें थे कि सत्ता से किस पार्टी को उखाड़ कर बदला लें। यह मामला राजनैतिक तो है नहीं समाधान तो समाज को निकालना है। अपनी आस्था अपनी व्यवस्था।
कोई सत्ताधारी इसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं। हम स्वयं हैं। किसी एक के करने से नहीं होगा। समाज की सामूहिक चेतना जागृत हुए बिना नहीं हो पाएगा। अन्यथा अब प्रसाद लेने में भी मन में एक अजीब सी भावना घर कर जाएगी। वह यह सोच ही रहा था कि उसके सामने प्रसाद का लड्डू आ गया, वह लड्डू के लिए हाथ बढ़ाने वाला था कि तभी उसकी कुर्सी झूल गई, बगल वाले ने उसे हिला कर जगाया भाई कितना सोएगा शिफ्ट खतम हो गई। उसने घड़ी देखी सुबह के साढ़े पांच बजे थे। सुबह की शिफ्ट वाले लोग आने लगे थे और उसकी शिफ्ट के लोग घर जाने के लिए सामान समेट रहे थे। उसने आखिरी बार अपना मेल बॉक्स देखा। कोई मेल नहीं था। टीम्स में कोई चैट नहीं थीं। मॉनिटर पर कोई अलर्ट नही था। उसने लॉग–ऑफ का बटन दबाया और अपनी कैब पकड़ने चल पड़ा।





Leave a Reply