
नो प्लास्टिक शॉप का व्यापार २०१९ में शुरू हुआ, जब 55 वर्ष की उम्र में इसके संस्थापक ने नौकरी छोड़कर कपड़े के बैग्स बेचने का फैसला किया। पहले ही ऑर्डर से शुरूआत के बाद, उन्होंने लॉकडाउन के कठिन समय को पार किया। अब कंपनी में इनहाउस प्रोडक्शन है और उन्होंने 1.25 लाख बैग्स बेचे हैं, जिससे 60 लाख प्लास्टिक थैलियों को उपयोग से रोका गया है।
कैसे शुरू हुआ नो प्लास्टिक शॉप (वेब लिंक) का व्यापार? पैंतीस वर्ष तक निजी क्षेत्र में कार्य करने के बाद पचपन वर्ष की आयु में प्रारंभ किया अपना व्यापार।
पिछला कैरियर :
1984 में उन्नीस वर्ष की आयु में मैं ने दिल्ली के जनपथ पर एक ट्रैवेल कंपनी में असिस्टेंट एकाउंटेंट के रूप में कार्य शुरू हुआ और 2014 तक मैंने विभिन्न एयरलाइंस और ट्रेवल कंपनियों में जॉब किया।
प्रारंभ में परिवार की परिस्थितियों के कारण नौकरी के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था, परंतु समय के साथ नौकरी में हाथ बंधे महसूस होने लगे थे।
निजी कंपनियों में काम करते हुए ऑफिस की आंतरिक राजनीति और अपनी मनमर्जी ना कर पाने की मजबूरी मुझे पसंद नहीं थीऔर आयु के साथ साथ यह बेचैनी बढ़ती ही गई।
मेरी अंतिम नौकरी कंपनी अमेरिका की एक ऑनलाइन ट्रैवेल कंपनी के साथ थी जिसका बैकऑफिस गुरुग्राम में था। यहां मैंने ऑनलाइन मार्केटिंग के गुर सीखे और समझे जिसका लाभ आगे मुझे अपना ऑनलाइन काम शुरू करने में मिला।
साथ ही मैंने 2004-5 में ब्लॉगिंग शुरू की थी जिसमें मैंने डोमेन स्थापित करना, होस्टिंग और वर्डप्रेस साइट बनाना सीख लिया था।लंबा समय इसी उधेड़बुन में गया कि गूगल का एल्गो पलटने का इंतजार करूं या कुछ नया किया जाए। मैं जब बहुत से विकल्प देख रहा था तभी 15 अगस्त 2019 को लालकिले पर अपने भाषण में प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने की अपील की।
28 अगस्त 2019 शाम 6 बजे एक कार्यक्रम में मोदी जी ने अपनी इस बात को दोहराया। उसी समय मैंने निर्णय लिया कि मैं ऑनलाइन कपड़े के बैग्स बेचने की वेबसाइट शुरू कर रहा हूं। noplasticshop.in का नाम सर्च किया और सात बजे तक डोमेन खरीद लिया।
उस समय तक मुझे वूकॉमर्स (जिस प्लेटफार्म पर ई-कॉमर्स साइट बनती है वर्डप्रेस पर) और पेमेंट गेटवे इंटेग्रेशन की कोई समझ नहीं थी। यह भी नहीं पता था कि माल कैसे और कहां से आएगा। अगले 15 दिन यूट्यूब पर यह सब सीखा। इन 15 दिनों तक मैं केवल 3-4 घंटे ही सोता था।पहली खुशी मिली जब पेमेंट गेटवे स्थापित कर उसका सफलता पूर्वक टेस्ट किया।
अब समस्या थी कि माल कहां से आएगा?
बहुत से सप्लायर्स से जा कर मिला। हर कोई बड़ी मात्रा में ही माल दे सकने की बात कर रहा था। ना तो मेरे पास बड़ी मात्रा में माल खरीदने के लिए पैसा था और ना मैं बड़ी मात्रा में माल लेना चाहता था। अनजान रास्ते पर बड़ा दांव खेलना नहीं चाहता था। खैर, गाजियाबाद में मसूरी के पास उद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री से मुझे कुछ डिजाइन के बैग्स मिले जो कम मात्रा में भी देने को तैयार थे। इस प्रकार ₹26000 में मैंने पहली खेप ली। घर आ कर खुद ही मोबाइल से फोटो लिए..और साइट पर प्रॉडक्ट्स चढ़ाने शुरू किए। 17 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्तरवें जन्मदिन पर मैंने नो प्लास्टिक की ऑनलाइन दुकान का श्री गणेश किया।
जॉब छोड़ने का निर्णय बहुत कठिन था। व्यापार में लगाने के लिए पूंजी थी नहीं मगर एक हठ था कि अब नौकरीनहीं करनी है। यह विश्वास था कि मैं ई-कॉमर्स वेबसाइट बना सकता हूं।
यह भी एक सौभाग्य रहा कि व्यापार प्रारंभ करते ही ऑर्डर आने शुरू हो गए।पहला ही ऑर्डर 1000 बैग्स के लिए आया। कहसकते हैं कि कुछ ही समय में गाड़ी चल निकली। किंतु ईश्वर को अभी और परीक्षा लेनी थी।
नो प्लास्टिक शॉप को शुरू करने के 6 महीने बाद लॉकडाउन लग गया। इस परीक्षा को भी पार किया। कठिनाई तभी तक आई जब तक कुरियर नहींचल रहे थे। कुरियर चले तो ऑर्डर भी लेने लगे और मामला फिर से पटरी पर आने लगा। और नये सप्लायर जुड़ने लगे।
धीरे-धीरे जब हमारा नाम हुआ तो कई बड़े सप्लायर भी हमसे जुड़े और कई बड़े ग्राहक भी।
इन 3-5 सालों में ऑर्गेनिक पैकिंग का कल्चर बहुत तेजी से बढ़ रहा है और हम अपने ग्राहकों को इसमें मदद कर रहे हैं। हमारे पास अब बहुत से नियमित ब्रांड हैं जो कपड़े के बैग्स में ही अपने प्रॉडक्टस बेचते हैं।
पिछले 2 वर्षों से हम इनहाउस प्रॉडक्शन कर रहे हैं और ग्राहकों को उनकी आवश्यकता और इच्छानुसार उत्पाद प्रदान कर रहे हैं जिससे कि ग्राहक को अपनी पसंद के डिजाइन और साइज के बैग मिल सकें । पिछले बारह महीने में हमने 1.25 लाख बैग्स बेचे हैं जिससे कि हमने लगभग 60 लाख प्लास्टिक थैलियों को प्रयोग होने से रोका।
जो संतोष इन 5 वर्षों में मिला वह उन 35 वर्षों में कभी सोचा भी नहीं था।
अपने ग्राहकों से मिल रहे सहयोग और प्रोत्साहन को देखते हुए अगले 5 वर्षों तक हम अपने काम को 30% प्रतिवर्षबढ़ाने का टार्गेट ले कर चल रहे हैं।
बहुत कुछ सीखा, बहुत कुछ मिला और बहुत चुनौतियां भी आईं किंतु रुकने, थमने या धीमा होने का कभी ना सोचा है और ना कभी सोचना है क्योंकि अभी तो पार्टी शुरू हुई है।





Leave a Reply