अपने सबसे सफल अस्त्र – सोशल मीडिया को भूली भाजपा

सकी तुलना में जो इन्फ्लुएंसर्स कांग्रेस ने जुटाए थे, उनकी चार श्रेणियां होती हैं। सबसे ऊपर के स्तर पर मेगा इन्फ्लूएंसर्स आते हैं। इनके दस लाख से अधिक फॉलोअर्स होते हैं, जैसे एक गायिका या पर्यावरण वाली को तथाकथित किसान आन्दोलन में इस्तेमाल किया गया था। उसके नीचे मैक्रो इन्फ्लूएंसर्स होते हैं जिनके एक से…


भारत में गालियाँ चूँकि सिर्फ बामनों को ही दी जा सकती हैं, इसलिए कहावतें भी “चौबे चले छब्बे बनने, दूबे बनके आ गए” जैसी ही होंगी। जैसे किसी दौर में जर्मनी में यहूदियों के साथ होता था, वैसा आज के दौर के भारत में केवल ब्राह्मणों के साथ ही किया जा सकता है। क्या है कि एक समुदाय का स्वाभिमान आहत होने पर तो कई-कई राज्यों में प्राइड समुदाय वाले चुनाव हरवा सकते हैं। दूसरे कुछ समुदायों के लिए एससी/एसटी एक्ट है, और उनके लिए ऐसी कहावतें बनाने पर बिना कोई जांच जेल में चक्की पीसिंग एंड पीसिंग एंड पीसिंग हो जायेगा। तो कहावत यही रहेगी और इसका अर्थ तो आपको पता ही है कि कोई अपनी योग्यता बढ़ाने निकला हो, इस चक्कर में अपनी पूर्व की क्षमता भी खो आया हो, तो ये जुमला उछाला जाता है।


भाजपा को देखेंगे तो ये सोशल मीडिया और जमीनी कार्यकर्त्ता वाले मामले में होता हुआ दिखाई देगा। हाल में ही (कुछ समय पहले) भाजपा ने बड़े जो शोर से सोशल मीडिया पर सदस्यता अभियान चलाया था और स्वयं को विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी घोषित किया था। उस दौर्र में ही नहीं आज भी अगर भाजपा के दरी बिछाने, पोस्टर लगाने वाले कार्यकर्ताओं से पूछेंगे, तो वो यही कहेंगे कि भाजपा नेता कोई ऐसा-वैसा काम तो छोड़िये, अपने कार्यकर्ताओं का कोई जेन्युइन काम भी नहीं करवा सकते। किसी काम के लिए भाजपा नेता जी के पास जाने पर नेता जी अकेले मलाई चाटते रहते हैं और कार्यकर्त्ता बेचारे को नैतिकता का चूरन चाटने देकर वापस भेज देते हैं। इधर जब दस वर्ष निर्बाध सत्ता का दौर रहा, तो चीजें और भी बदली।


इधर कुछ समय से मोदी जी जैसे नेता जो ये समझते थे कि व्यावसायिक मीडिया उनके पक्ष में हो ही नहीं सकती, वे सोशल मीडिया की शक्ति भाजपा नेताओं को दिखाने लगे। जो भाजपा नेता पहले ही जमीनी कार्यकर्त्ता ही नहीं था, वो मुफ्त में ऐसे लोगों से (कार्यकर्ताओं से ही बिना कोई खर्च किये) अपना सोशल मीडिया मैनेज करवाने निकल पड़ा। यही वो चौबे जो थे, वो छब्बे बनने निकल पड़े। जमीनी कार्यकर्ता बेचारे को सोशल मीडिया की समझ क्यों होती? न तो वो मीडिया की विधाओं में शिक्षित/प्रशिक्षित था, न उसके पास अनुभव था इस नए काम का, न ही उसकी मीडिया में कोई जान-पहचान थी कि अभ्यस्त पी.आर. वालों से या इन्फ्लूएन्सर्स से वो तौर-तरीके पूछ-पूछकर सीख लेता। बेचारो की समझ में इतना आया कि नेताजी की फोटू सजाकर उसके साथ होली-दीपावली इत्यादि पर बधाई सन्देश लिखकर टांग देना है। वो उतना ही करने लगा।


भाजपाइयों को ऐसा करते देखते ही विपक्षी पार्टियों ने भी अपनी सोशल मीडिया टीम बनानी शुरू की। भाजपा नेताओं की तरह वो “माले-मुफ्त दिले बेरहम” वाले नहीं थे। चने फेंकोगे तो बन्दर ही आयेंगे, अच्छा काम चाहिए तो अच्छा खर्च भी करना पड़ता है, इसकी उन्हें समझ थी। तो मोदी जी को देखकर भी जो भाजपाइयों ने नहीं सीखा, वह यह ज्ञान था कि अच्छे काम के लिए खर्च करना होगा। परिणाम यह कि विपक्ष के पास भाजपा से बेहतर टीम तैयार हुई। यकीन न हो तो एक बार राहुल गाँधी की “न्याय यात्रा” के दौर को याद कीजिये। गूगल सर्च में देख लीजिये, करीब-करीब हर प्रकाशन, हर मीडिया एजेंसी को यह दिख गया था कि इन यात्राओं में राज्य स्तर के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को जोड़ा जा रहा है। सिर्फ वामपंथी प्रकाशन जैसे “द हिन्दू” और “द वायर” की खबरों में ही नहीं ये आपको इधर वाले “ऑप-इंडिया” के लेखों में भी मिल जायेगा।

धरातल पर इसका परिणाम क्या हो सकता है, उसका अनुमान लगाना है तो एक बार राजनीति की प्रयोगशाला यानि बिहार में क्या होगा उससे देख लेते हैं। थ्योरी या हायपोथीसिस ये मान लेते हैं कि “जमीनी कार्यकर्त्ता को जोड़ना होगा”। बिहार की आबादी का करीब 42% युवाओं का है। बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एक तो शिक्षक/प्रोफेसर नहीं हैं, ऊपर से लगभग सभी में सेशन लेट चलता है। इसकी वजह से पलायन दसवीं-बारहवीं पास करते ही शुरू हो जाता है।


इसका अर्थ यह है पढ़ाई के लिए युवा वर्ग राज्य से बाहर 18 (यानि वोटिंग की उम्र) में ही निकल चुका है। जमीनी कार्यकर्त्ता अगर घर-घर घूमता भी रहा तो कम से कम 25 से 40% मतदाताओं से तो वो इसलिए नहीं मिल पायेगा क्योंकि वो घर में है ही नहीं। कॉलेजों में छात्र संगठन भी उस तक कम पहुँच बना सकते हैं क्योंकि ये छात्र संगठन निजी विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में तो हैं ही नहीं। 


इसके बाद आपको यह भी सोचना होगा कि इस 30 से कम आयुवर्ग वाले को तो आप जंगलराज के नाम पर डरा भी नहीं सकते। जिन्होंने देखा है, उन्हें पता है कि नेताजी की बिटिया की शादी में शोरूम से गाड़ियाँ उठा ली जाती थीं। जिन्होंने नहीं देखा वो सीधा कहेगा अबे यह सब बकैती है, ऐसा कहीं हो सकता है? जमीनी कार्यकर्ता जिन तक पहुँच सकता है, उन्हें जातिवाद से तोड़ना इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि रहना तो उसे इसी बिहार में उन्हीं लोगों, उसी समुदाय में है। रोज जिनके साथ उठाना-बैठना है, काम करना है, उनको छोड़कर आपके कार्यकर्त्ता की बात क्यों माने? यह सिर्फ एक बिहार राज्य में हो रहा है, ऐसा भी नहीं है। यह पलायन से प्रभावित कई राज्यों में होगा। बंगाल में होगा, ओड़िसा में होगा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, तेलंगाना में, केरल में भी होगा। बाहर चले गए युवाओं का भी ध्यान अपने राज्य अपने गृह-जिले, गृह नगर से आने वाली खबरों पर होता था। उसे जब “माले मुफ़्त दिले बेरहम” करते भाजपाई नेताजी की पोस्ट दिखी भी होगी तो वो नेताजी की फोटो और त्यौहार की बधाई पर हाथ जोड़ने आया होगा क्या?


इसकी तुलना में जो इन्फ्लुएंसर्स कांग्रेस ने जुटाए थे, उनकी चार श्रेणियां होती हैं। सबसे ऊपर के स्तर पर मेगा इन्फ्लूएंसर्स आते हैं। इनके दस लाख से अधिक फॉलोअर्स होते हैं, जैसे एक गायिका या पर्यावरण वाली को तथाकथित किसान आन्दोलन में इस्तेमाल किया गया था। उसके नीचे मैक्रो इन्फ्लूएंसर्स होते हैं जिनके एक से दस लाख तक फॉलोअर्स होते हैं, ऐसे कई यू-ट्यूबर्स को भी आपने अभी चुनावों में “लोकतंत्र खतरे में” का गीत गाते सुना है। उससे नीचे दस हजार से एक लाख फॉलोअर्स वाले माइक्रो इन्फ्लुएंसर्स होते हैं, और सबसे नीचे पांच-दस हजार फॉलोअर्स वाले नैनो इन्फ्लूएंसर्स होते हैं। मेगा इन्फ्लुएंसर्स के पोस्ट करते ही बात बहुत तेजी से फैलेगी, लेकिन सबसे अधिक ध्येय को प्रतिबद्ध फॉलोअर्स नैनो इन्फ्लुएंसर्स के होते हैं, जो कि सीधे-सीधे मतदान पर असर डाल देंगे। कोई भी सफल रणनीति इन सभी किस्म के इन्फ्लुएंसर्स का प्रयोग करती है। भारत-जोड़ो-यात्रा में राहुल गाँधी के साथ लोग ऐसे ही इन्फ्लुएंसर्स को जोड़ रहे थे। सीधे दोगुनी सीटों पर पहुँच जाने में उनके योगदान से इनकार करना हो तो ऐसा करने से किसी ने रोका नहीं है। भाजपाई शौक पूरा कर सकते हैं।


जब लड़ाई नैरेटिव की हो, कथानक गढ़ने हों तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। इसे किया कैसे जाता है, इसके लिए राजस्थान के अशोक गहलोत का काम देख सकते हैं। अशोक गहलोत ने ‘जन सम्मान’ नाम का एक वीडियो कांटेस्ट शुरू किया था जिसमें सरकार की जनहित की योजनाओं के छोटे-छोटे वीडियो बनाने थे। जो लोग रील बनाते हैं, स्थानीय स्तर पर, स्थानीय भाषा बोलने वालों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, उन्हें इनके जरिये पहचाना और पुरस्कृत भी किया गया। माइक्रो और नैनो इन्फ्लुएंसर्स जिनका स्थानीय प्रभाव बहुत अधिक होता है, किसी भी अफवाह या विपक्षी प्रचार से जिनके जरिये पल भर में निपटा जा सकता है, उनकी भूमिका को पहचानना होगा। नैनो और माइक्रो इन्फ्लुएंसर्स कुछ विशेष समुदायों को, कुछ विशेष क्षेत्रों में बहुत ज्यादा प्रभाव रखते हैं। भारत में करीब-करीब 70 करोड़ लोग ऑनलाइन एक्टिव होते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही “जन सम्मान जय राजस्थान” के हैश टैग से कैंपेन चल रहा था।


भारतीय सोशल मीडिया पर लोग मनोरंजन के लिए जाते हैं, जानकारी के लिए जाते हैं, जहाँ तक चर्चा का प्रश्न है, चर्चा केवल अपने ही पक्ष के लोगों के साथ होती है। विपक्षी के साथ चर्चा नहीं होती, अपने विपक्षी को ट्रोल किया जाता है। गौर करने लायक ये भी है कि भारत में जो मौजूदा विपक्ष है, उसका समर्थन करने वाले हैंडल्स को देखेंगे तो पायेंगे कि गालियाँ खाने के जरिये ही उनका प्रचार हुआ है। उनकी पोस्ट पर अधिकांश कमेंट विरोध के ही होते हैं। ऐसे सभी हैंडल्स को, सभी प्रोफाइल्स को इस बार भाजपा ने पूरी तरह अनदेखा कर रखा था। कानून में अभी कुछ समय पहले हुए बदलावों का ध्यान भी सोशल मीडिया प्रोफाइल चलाने वालों को रखना पड़ता है। कुल मिलाकर, एक अच्छा उपाय था जिसे इस चुनाव में भाजपा ने गँवाया है। प्रयास शुरू ही नहीं हुए, ऐसा नहीं था। रणवीर अल्लहाबादिया ने मंत्री एस जयशंकर का और शमानी ने नितिन गडकरी का इंटरव्यू लिया था। ऐसे प्रयास जहाँ भाजपा की ओर से छू कर भाग जाने वाले रहे, वहीँ कांग्रेस ने ऐसे प्रयासों को लगातार जारी रखा। आशा के अनुरूप सफलता न मिलने के बाद हो सकता है अगले किसी चुनाव तक भाजपा का ध्यान जाए और स्थितियां बदलें। तबतक, चौबे जो छब्बे बनने निकले थे, वो दूबे बनकर लौट ही आये हैं और सुबह का भूला अगर शाम को लौट आये तो मान लेंगे कि वो भूला नहीं था!

One response to “अपने सबसे सफल अस्त्र – सोशल मीडिया को भूली भाजपा”

  1. जो गंदगी दूसरे दलों से इकट्ठी की हैं, वह सड़ांध तो मारेगी ही, फिर तुरंत दल परिवर्तन, फुरन्त टिकट, तो जो सालों से कार्यकर्ता आपके लिये कार्य कर रहा हैं, वह क्यों दूसरे दल से आये नेता के लिये कार्य करेगा। सामान्य कार्यकर्ता सांसद से तो मिल ही नहीं सकता। गड्ढे को अध्य्क्ष बना रखा हैं, मल योग्य को IT सेल इंचार्ज बना रखा हैं। SM outrage को हल्के में लेते हों, लाभ देते वक्त मुसलमान पहले देखतें हों तो अगली बार कांग्रेस सरकार।

Leave a Reply

Trending