संगीत, कॉमिक्स, राजनीति, नेहरू और एंथोनी गॉन्सल्विस

संगीत और भाषा ऊँची खड़ी दीवारों की रचना नहीं है, वरन् कला उन खिड़कियों और दीवारों से साँस लेती है जिनके द्वारा भिन्न संस्कृतियों एक दूसरे से जुड़ती हैं।

ठहरिए, ठहरिए, ठहरिए, देखिए, यह जो समस्त राष्ट्र है, वातावरण में रुधिर्वर्णिका कणों की वातावरण मे सानिध्यता की व्यवस्था है, क्योंकि आप एक सुविज्ञ शब्दाम्बर में मदांध अपने ही वाक् चातुर्य में खोये हुए हैं।

-साकेत सूर्येश

“Wait, wait, wait. You see, the whole country of the system is juxtaposition by the haemoglobin in the atmosphere because you are a sophisticated rhetorician intoxicated by the exuberance of your own verbosity…”- एंथोनी गॉन्सलवेज़, अमिताभ बच्चन, अमर अकबर एंथोनी)

यहाँ हिन्दी में साकेत का लिखा हिन्दी में अनुवादित कथ्य उतना ही बोझिल है, जितना अमिताभ बच्चन का प्रसिद्ध फ़िल्म ‘अमर, अकबर, एंथोनी’ का मोनोलॉग लोकप्रिय और रुचिकर। संगीत और भाषा ऊँची खड़ी दीवारों की रचना नहीं है, वरन् कला उन खिड़कियों और दीवारों से साँस लेती है जिनके द्वारा भिन्न संस्कृतियों एक दूसरे से जुड़ती हैं। जिन एंथोनी गॉन्सलवेज़ को लक्ष्मीकान्त-प्यारेलाल नाम से प्रसिद्ध संगीतकार द्वय के श्री प्यारेलाल शर्मा ने अपने गुरु के रूप में इस अमर मोनोलॉग अथवा स्वभाषण के द्वारा सिने इतिहास के स्मृति में अंकित कर दिया उन्होंने गोवा के लयबद्ध संगीत की खिड़कियाँ हिन्दी के शास्त्रीय संगीत के सुरों की ओर पहली बार खोला था। एंथोनी गॉन्सलविज़ शास्त्रीय रागों पर आधारित सिम्फनी लिखना चाहते थे।

नरेश फर्नाडिज़ एक मशहूर लेखक हैं और इन गुमनाम हुए संगीत के सितारों के ऊपर बहुत
काम कर चुके हैं। एक बातचीत में उन्होंने कहा था कि उनके एक दोस्त ने उन्हें एक नए चरित्र के
बारे में बताया था जिसे उन्होंने राज कॉमिक्स में प्रकाशित एक कहानी में खोजा था।

राज कॉमिक्स के श्री तरुण कुमार वाही द्वारा संकल्पित एंथोनी का चरित्र जेम्स ओ बार की १९८९ की कॉमिक्स क्रो से प्रेरित है। परंतु राज कॉमिक्स का एंथोनी एक ऐसे गिटार बजाने वाले संगीतकार की कहानी थी जिसने “क्राउन म्यूजिक” नामक एक जादुई ध्वनि तैयार की थी। लेकिन उसके ईर्ष्यालु प्रतिद्वंद्वियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया ताकि वे उसके काम को चुरा सकें। अब, प्रत्येक रात वो सुपरहीरो कब्र से निकलता है और अपनी जीवन की हताशा से जूझते हुए लोगों को आत्महत्या करने से रोकता है।

नरेश जी ने राज कॉमिक्स से कई बार संपर्क स्थापित करने की कोशिश करते हुए इस किरदार
के बारे में जानना चाहा किन्तु वो असफल रहे।आप जानना चाहेंगे उस पात्र का नाम?

जी हाँ उस पात्र का नाम था एंथनी जो एंथनी गोंसाल्वेस साहब की जिंदगी से मेल खाता था।
चलिए लौट कर चलते हैं एंथनी साहब की जिंदगी की किताब के उन पन्नों की तरफ जो बहुत
कम लोगों ने पढ़े हैं। यूँ तो काफी कुछ नरेश जी अपनी इस किताब में और अपनी डाक्यूमेंट्री में
बताया है किन्तु वह अभी भी आम जन तक पहुंचा नहीं है।

१९४३ में मुंबई पहुँचने वाले एंथोनी ने नौशाद के ग्रुप के साथ वायलिन वादक के रूप में जुड़ कर अपनी प्रतिभा की परिपक्वता अल्पायु में ही स्थापित कर दी। गोवा के संगीत के शिक्षक के रूप में एंथोनी की प्रसिद्धि सब ओर फैलने लगी। लगभग हर रविवार को, बांद्रा के लिंकिंग रोड पर सुशीला सदन में उनके अपार्टमेंट में संगीत सीखने वालों की महफ़िल लगा करती थी। कुछ सालों बाद उनमे से दो छात्रों ने काफी नाम कमाया था और वो थे आपके अपने पंचम दा और एल-पीजोड़ी वाले प्यारेलाल जी। गोंसाल्विस साहब राग-आधारित संगीत के दीवाने थे और वो अक्सर कहते थे कि रागों की मेलोडी और रिदम ने उनके दिल और दिमाग पर हमेशा के लिए कब्ज़ा कर रखा है।

मुंबई आने के बाद उनके जुगलबंदी के कार्यक्रमों में पन्नालाल घोष, पंडित राम नारायण, पंडित
श्याम सुंदर और उस्ताद इनाम अली खान देखे जाने लगे थे। उन्होंने अपनी रचनाओं को
सोनातीना इंडियाना, कॉन्सर्टो इन राग सारंग और कॉन्सर्टो फॉर वायलिन और ऑर्केस्ट्रा इन
टोडी टैट का नाम दिया रहा।

अप्रैल 1958 में,आखिरकार उनके सपनो को पर मिल ही गए जब बड़ी कठिनाइयों के बाद गोंसाल्वेस साहब ने इंडियन सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा की स्थापना की। उस कंसर्ट में करीब सौ से ऊपर संगीतकारों के एक समूह को विशेष रूप से उनकी रचनाओं को प्रस्तुत करने के लिए इकट्ठा किया गया था। उस दिन सेंट जेवियर्स कॉलेज में बेताब हो रहे दर्शकों के सामने एकल गायक और गायिका के रूप में मन्ना डे और लता मंगेशकर को प्रस्तुत किया गया था, जो एक साथ एक मंच पर प्रस्तुत करना उस ज़माने में अपने आप में एक चमत्कार से कम न था।

हिंदी फिल्म संगीत को तीस साल बाद १९६५ में, अपनी जादूगरी से मंत्रमुग्ध कर देने के बाद बाद
सन्यास लेकर एंथनी साहब ने अमरीका जाने का मन बना लिया था।अमेरिका की प्रख्यात सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी से उन्हें इस संगीत यात्रा के लिए ग्रांट प्राप्त हुआ था। इस विषय में उनकी पुत्री लक्ष्मी जी का कहना था “मेरे पिता ने मुंबई के संगीत उद्योग के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन
उन्हें कभी भी इसके लिए उचित श्रेय नहीं मिला। लक्ष्मी जी के अनुसार, भारत छोड़ने के पीछे
प्रमुख कारण उनके प्रति केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री का अशिष्ट व्यवहार था। उनका
ऐसा दिल टूटा कि वो संगीत से दूर होते चले गए।

१९६५ में उन्होंने फिल्म उद्योग छोड़ दिया था और न्यूयॉर्क में सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से यात्रा
अनुदान के माध्यम से अमेरिका चले गए थे। वहअमेरिकन सोसाइटी ऑफ कम्पोज़र्स, पब्लिशर्स
और ऑथर्स के सदस्य भी बन गए थे।कुछ वर्षों बाद वे फिर भारत लौट आए और अपने गोवा के पैतृक गाँव मजोर्दा में बस गये। संगीत रचना जारी रखा था उन्होंने हालाँकि वे फिर कभी हिंदी फिल्मों में शामिल नहीं हुए। और फिर एक दिन निमोनिया और रक्तचाप के कारण के २०१२ में उनका निधन हो गया और एक युग का अंत हो गया।

साभार: यूट्यूब

Leave a Reply

Trending