महिलाएँ और मनुवाद
किसी धर्म की मूल शक्ति ना उसके देव हैं ना ही उसके धर्मगुरु। किसी धर्म की मूल शक्ति उसके धर्मावलम्बी होते हैं। रोम की सभ्यता, ईरान की मूल सभ्यता, मेक्सिको, मेसोपोटामिया, मिस्र आदि सभी पुरातन सभ्यताओं के लुप्त हो जाने का मूल कारण उनके निवासियों का उस सभ्यता और धर्म में उदासीन हो जाना है। इसका कारण शासन का अत्याचार, जीविका का भय या अपने धर्म के विचारों से स्वतः ही उन्हें अप्रासंगिक जान के विरक्त हो जाना, कुछ भी हो सकता है। इसका एक कारण यह भी है कि बाद के धर्मों में जहाँ उन धर्मों के नेताओं का अपना साम्राज्य निर्माण या सुरक्षा के उद्देश्य से अपने अनुयायियों को बांधे रखने का नियम और नीतियाँ थी, प्राचीन धर्म मूलतः दर्शन थे और जीवनयापन के उचित मार्ग की अनुशंसा करते थे। ऐसे में इन धर्मों को ध्वस्त करने के लिए नवानगंतुक धर्मों एवं सम्प्रदायों ने उन्हीं प्राचीन धर्मों के समर्थकों में भय, दमन का अतिरिक्त उदासीनता भरने का भाव उत्पन्न किया।
इस संदर्भ में यह कहना उचित होगा कि हिंदू सभ्यता या सनातन का जितना ह्रास धर्म के प्रति नैराश्य एवं उदासीनता हिंदुओं के भीतर भरे जाने के कारण हुआ, उतना संभवतः विदेशी आक्रांताओं की तलवार से नहीं हुआ। भारत के जिस भाग में इस्लाम का सर्वप्रथम प्रवेश हुआ, वहाँ हिंदू धर्म और व्यवहार का उस गति से क्षय तब तक नहीं हुआ जब तक हिंदू ही धर्म के विरुद्ध में राजनैतिक रूप से लामबंद नहीं हो गए। यह युद्ध लॉर्ड मेकौले ने शिक्षा पद्धति में परिवर्तन ला कर किया और स्वतंत्रता के पश्चात इस अभियान में वामपंथी भी जुड़ गए। इस कार्य के लिए समाज को जाति, भाषा, क्षेत्रवाद आदि को उभार कर निश्चित वर्गों को सनातन सभ्यता के विरुद्ध खड़ा किया गया। इस कार्य में मेरी समझ में एक वर्ग सनातन को साधने के लिए इस कारण बड़ा उपयोगी सिद्ध हो सकता था क्योंकि वह संख्या बल में मोटे तौर पर आधी जनसंख्या बनता था। पश्चिम के दुराग्रहों और चलन के सामान्य प्रभाव से इतर स्त्रियों को धर्म से विचलित करने का जैसा बौद्धिक स्तर पर संगठित प्रयास वामपंथी विचारकों के द्वारा किया गया उसमें मुझे एक स्पष्ट षड्यंत्र दिखाई पड़ता है। भारत में सनातन धर्म के वैदिक विचारों की जब नींव पड़ी, उस वक्त पशुवध से कृषि आधारित सभ्यता में उतरते मनुष्य ने पाशविक बल के आगे बौद्धिक शक्ति को स्थान दिया। मानसिक उत्कृष्टता पर आधारित समाज का सबसे बड़ा दर्पण उसमें स्त्रियों की अवस्था है, यदि हम शक्ति प्रधान क्षत्रियों से ऊपर विद्या प्रधान ब्राह्मण वर्ण ( कर्म पर आधारित वर्ण) को मानने की नीति को अनदेखा भी कर दें।
पश्चिमी विचारकों ने मनुस्मृति की रचना का समय लगभग १००० ईसा पूर्व माना है परंतु वेदों एवं अन्य धार्मिक ग्रंथों में मनुस्मृति के संदर्भों को देख के माना जा सकता है कि इसका काल ऋग्वेद के आस पास का है। इसमें स्वामी दयानंद के अनुसार कई प्रक्षेप भी आ गए हैं। निजी स्वार्थ के कारण और एक वैचारिक और दार्शनिक रूप से अविकसित क्षेत्र से आए विदेशी आक्रांताओं के प्रभाव में इसमें कई श्लोक बाद के समय में डाले गए जो मूल श्लोकों से भावना एवं शैली में स्पष्ट विरोधाभास रखते हैं। ऐसे ही कई श्लोक स्त्री-विरोधी रहे जो उन शक्तियों के लिए हिंदू समाज को लिंग के आधार पर तोड़ने के लिए शस्त्र बने जिनकी चर्चा हम इस लेख के प्रारम्भ में कर चुके हैं। सत्ता के प्रभाव में उस हिंसक कबीलायी संस्कृति को उत्कृष्ट बताने का प्रयास होता रहा है, परंतु एक मरुस्थलीय, प्राकृतिक सुविधाओं से वंचित समाज कितना परिष्कृत हो सकता है इसे सामान्य समझ का व्यक्ति भी तार्किक रूप से समझ सकता है। आक्रांताओं के असभ्य व्यवहार के विषय में रामधारी सिंह दिनकर ने बहुत निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ भाव से लिखा है जब वो कहते हैं – ‘अनेक धर्मों का स्वागत करते-करते, वे (हिंदू) धार्मिक मामलों में बहुत ही सहिष्णु हो गए थे। लड़ाई और मार-काट के दृश्य तो हिंदुओं ने बहुत देखे थे, उन्हें सपने में भी ख़याल ना था कि दुनिया में एकाध जाति ऐसी भी हो सकती है, जो मूर्ति तोड़ने और मंदिरों को भ्रष्ट करने में ही सुख माने। जब मुस्लिम-आक्रमण के साथ मंदिरों और मूर्तियों पर विपत्ति आई, हिंदुओं का हृदय फट गया।’ ऐसे समय में स्त्रियों की क्रूर आक्रांताओं से सुरक्षा के भाव से कुछ ऐसे प्रक्षेप भी धर्म के नाम पर ग्रंथों में डाले गए जिसने उस परिष्कृत समाज की स्मृतियाँ भी मिटा दीं जिसमें ऋषिका गार्गी शास्त्रार्थ में विजेता ऋषि याज्ञवल्क्य को शास्त्रार्थ के लिए चुनौती दे देती है। कुछ प्रक्षेप स्वार्थवश भी आए, सम्पत्ति पर स्त्रियों का अधिकार लेने के हेतु परंतु ऐसे श्लोक भाव और शैली दोनो में मूल रचनाओं से इतने भिन्न थे कि यह स्पष्ट हो जाता था कि ये धर्म के मूल में नहीं थे।
परंतु जिन शक्तियों को स्त्री समाज को ही हिंदू धर्म और संस्कृत से विमुख करना था, वह इन्हीं प्रक्षेपों और अर्धसत्यों को ले कर खड़ा हो गया, यह स्थापित करने को कि जिस धर्म की रीढ़ ही स्त्री समाज था, जिस धर्म में सती के बिना शिव का अस्तित्व नहीं था, जिस सभ्यता में श्रीराम एक पत्नीव्रत की मर्यादा थाम के खड़े थे, उसमें स्त्रियों का कोई स्थान ही नहीं है। इतिहास की पुस्तकें ही इतिहास का दर्पण है। इस इतिहास में इतने तथ्य हैं जो इस मिथ्या प्रचार की पोल खोल देते हैं। ऋग्वेद ना सिर्फ़ हिंदू धर्म का सबसे प्राचीन धर्म ग्रंथ है, मानव इतिहास का प्राचीनतम ग्रंथ है। इसमें ऋषिका लोपामुद्रा और गार्गी जैसी महान दार्शनिक देवियों के अलावा देवाहुति के लिखे श्लोक भी हैं। यहाँ ध्यान देने की बात यह है कि वेद बहुत समय तक लिखे नहीं गए और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक इसका ज्ञान मौखिक ही गया। कहने वाले कह सकते हैं कि क्योंकि मनु शासक थे तो उन्होंने भले ही अपनी पुत्री का लेखन अपने प्रभाव का उपयोग करके ऋग्वेद में घुसा दिया, परंतु अन्य स्त्रियों के लिए वेद और संस्कृत अध्ययन वर्जित रखा। अब प्रश्न यह महत्वपूर्ण है कि उनके बाद के मनुवादियों ने ये श्लोक निकाल के बाहर क्यों नहीं किए? उत्तर स्पष्ट है कि उन्नीसवीं सदी के यूरोप की भाँति महिलाओं के लिए ७००० से ५००० ईसा पूर्व के भारत में स्त्रियों के लिए शिक्षा, दर्शन एवं लेखन के मार्ग बन्द नहीं थे, और उन्हें मिथ्या परिचय के साथ अपने विचार सार्वजनिक पटल पर नहीं रखने पड़ते थे। यह अन्य चर्चा का विषय है, मैं इस लेख में मनु की पुत्री देवाहुति के जीवन का एक ही प्रसंग साझा करना चाहता हूँ जिसके एक एक भाव, एक एक शब्द से स्पष्ट हो जाता है कि मनु के समाज में स्त्रियाँ कितनी मुक्त एवं सशक्त थीं।
हिंदू विचार में माना जाता है कि समस्त मानव समाज का उद्भव स्वयंभू मनु से हुआ, जो प्रथम मनुष्य और प्रथम शासक थे। उनके दो पुत्र प्रियव्रत एवं उत्तानपद तथा तीन बेटियाँ- अकुति, देवाहुति एवं प्रसूति थीं। मनु ऋषि कर्दम से मिलते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनकी पुत्री शिक्षित एवं विवाह-योग्य है। मनु कहते हैं – यदातुभवतःशीलश्रुतरूपवयोगुणान।अश्रुणोतनारदादएषातव्ययासीतकृतनिश्चया।।
इन श्लोकों का अर्थ शब्दशः समझें तो उस काल की समाज व्यवस्था और उसमें स्त्रियों की स्थिति परिलक्षित होती है। यहाँ मनु कहते हैं – ‘जबउसने (मेरीपुत्रीदेवाहुतिने) ऋषिनारदसेआपकेउत्तमचरित्र, रूप, आयुएवंगुणोंकेविषयमेंसुनाहै, उसकाहृदयआपपरहीनिश्चितहोगयाहै।’
यह एक पिता हैं, जो स्वयं मनु हैं, विश्व के सम्राट हैं, क्षत्रिय हैं और एक ब्राह्मण ऋषि से अपनी पुत्री का विवाह इस कारण से करना चाहते हैं क्योंकि उनकी पुत्री ने अपने विवेक के अनुसार सब गुणों, वय, चरित्र एवं ज्ञान को देख कर उनसे विवाह का प्रण लिया है।इसमें कोई राजनीतिक कारण नहीं है जिसमें कन्या बिसात पर बिछी कौड़ी हो, कन्या का विवेक है, उसका अधिकार है, निश्चय है और पिता की सहज स्वीकृति है। इसके बाद के श्लोक में महाराज मनु ऋषि को अपने प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध करते हैं। इसमें कोई वर्ग संघर्ष नहीं है जबकि सम्बन्ध एक राज पुत्री एवं एक निर्धन विद्वान के मध्य प्रस्तावित है। कर्दम ऋषि जो उत्तर देते हैं उसमें भी उस समय के अनेक सत्य उद्घाटित होते हैं। ऋषि कन्या की ओर से प्रस्ताव पा के, ना तो अचंभित होते हैं ना स्वयं को अपमानित मानते हैं। वे कहते हैं- ऋषिरुवाचबाढ़मुध्वोढुकामोहमप्रत्ताचतवात्मजा।आवयो: अनुरूपसौआद्योवैवाहिकोविधि: ।।
ऋषि कहते हैं – ‘मैंअवश्यहीविवाहकोइच्छुकहूँ, औरआपकीपुत्रीक्योंकिनातोविवाहितहैऔरनाहीउसनेकिसीअन्यसेविवाहहेतुवचनबद्धहैअतःहमाराविवाहविधिसम्मतरूपसेसम्भवहै।’
इस कथन में कन्या के चुनाव और कन्या की भावनाओं की महत्ता देखने योग्य है। केवल देवाहुति के पिता ही नहीं उनके सम्भावित पति भी उनके चयन, उनके विचार और उनकी भावनाओं के आधार पर ही चल रहे हैं। यह मनुवादी समाज है जिसके विषय में हिंदू स्त्रियों को भयभीत किया जाता है। इसके आगे ऋषि देवाहुति के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। एक और महत्वपूर्ण बात यहाँ ऋषि कर्दम कहते हैं। वे कहते हैं – अतोभजिष्येसमायेनासाध्विमयावत्तेजोबिभृयाद्आत्मनोमे।अतोधर्मानपारमहंस्यमुख्यान, शुक्लप्रोक्तानबहुमान्येविहिमस्रान।।
‘मैंइसपवित्रकन्याकोअपनीपत्नीकेरूपमेंस्वीकारकरूँगापरंतुइसवचनकेसाथकिसंतानोत्पत्तिकेपश्चातमैंअपनाजीवनईश्वरकीसाधनामेंलगादूँगा।’
एक संतुलित समग्र सम्बन्ध में अपनी भविष्य की योजनाओं एवं अभिलाषाओं को विवाह से पूर्व पत्नी से साझा करने की यह भावना तो अठारहवीं शताब्दी के पश्चिम में भी नहीं दिखती और आधुनिक समय में भी बहुधा विवाहों के टूटने का कारण एक दूसरे की अभिलाषाओं से अनभिज्ञता और उनके प्रति असम्मान होता है। अब इस सारे प्रकरण में देवाहुति के अतिरिक्त एक और स्त्री है, देवी शतरूपा, समस्त विश्व की साम्राज्ञी, मनु की पत्नी एवं देवाहुति की माता। क्या मनु उसे कहते हैं कि तुम अंदर जा के रसोई देखो?
मनु देखते हैं- सोऽनुज्ञात्वाव्यवसितंमहिष्यादुहितुःस्फुटम।तस्मैगुणगणाढ्यायददौतुल्यांप्रहर्षित: ।।
‘यहदेखकरकिइससम्बंधमेंमहारानीशतरूपाएवंपुत्रीकीस्पष्टअनुमतिहै, महाराजमनु प्रसन्नहोअपनीपुत्रीउसेसौंपदेतेहैंजोगुणोंसेसम्पन्नहैएवंगुणोंमेंउनकीपुत्रीकेसमान (तुल्यां) है।’
समस्त विश्व के सम्राट, मनुवाद के प्रतिपादक, महाराज मनु, पुत्री एवं पत्नी की अनुमति पा कर ही कन्यादान के लिए आगे बढ़ते हैं। ऐसे सामंजस्य से ही ऐसे सुंदर परिवार बनते हैं जो आगे ऐसी सभ्यता का निर्माण करते हैं जो सनातन होती है।
इस एक प्रसंग से और देवाहुति एवं मनु के चरित्र के अध्ययन से कई प्रकार के मिथ्याप्रचार की कलई खुल जाती है, साथ ही इस सारे प्रसंग में एक पिता, एक पति, एक पुत्री – तीनों के लिए इतने संदेश हैं जो जीवन और जीवन में स्त्री का उचित स्थान निश्चित करने के लिए पर्याप्त है। एक पिता जो अपनी पुत्री को इतना शिक्षित करता है, और इस योग्य बनाता है कि उसकी पुत्री विवेकपूर्ण निर्णय स्वतंत्र मन से ले सके, वह मनु किस प्रकार स्त्री विरोधी हो सकते हैं यह समझना आवश्यक है। हिंदू धर्म को स्त्री विरोधी बनाने का का सारा समीकरण वामपंथी वर्ग संघर्ष और उस पर आधारित राजनीति पर आधारित है जिसका एकमात्र ध्येय स्त्रियों को एक वर्ग के रूप में उस धर्म के प्रति उदासीनता और वितृष्णा से भर देना है जो इस भारतवर्ष की सांस्कृतिक रीढ़ है। यह सारी रणनीति इस विश्वास पर आधारित है कि शताब्दियों की सांस्कृतिक इतिहास की शिक्षा की टूटी धारा के इस ओर अब सत्य तो सरस्वती बन के भूमि में समाहित हो चुका होगा। इस से लड़ने के लिए हमें उस सरस्वती की धारा को पुनर्जीवित करना होगा जो भविष्य और अतीत के मध्य का पवित्र संगम बना सके।
17 यॉर्क रोड से कुछ दूर, मध्य रात्रि के समय, डॉ राजेंद्र प्रसाद अपने आवास के उद्यान में हवन की अग्नि के समक्ष बैठे थे। एक पवित्र अग्नि के निकट, संविधान समिति के अध्यक्ष एवं भारत के भावी प्रथम राष्ट्रपति, आज्ञाकारी यजमान की भाँति, ब्राह्मण के वैदिक मंत्रोच्चार को उनके पीछे पीछे पढ़ रहे थे। पवित्र मंत्र ध्वनि दग्ध, दुखी विभाजित भारत की आत्मा को मानो ठंडक और प्रकाश दोनों देने का प्रयास कर रही थी, जब मध्यरात्रि को वातावरण में सुनाई देता था – ओम् अग्निमील पुरोहितं यज्ञस्य देवामृत्विजम होताराम रत्नाधातमम।। (ऋग्वेद- मैं उस अग्नि का आह्वाहन एवं उसकी प्रार्थना करता हूँ, जो (अग्नि) जीवन में प्रकाश का स्रोत है, सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक है, जो अंतरिक्षीय संतुलन का साधक है, प्राकृतिक विकास का सहायक है, और समस्त संपन्नता का दाता है)। जैसे जैसे वैदिक मंत्रों का पाठन आगे बढ़ा, वैसे ही स्वतंत्र भारत के प्रथम मन्त्रिमण्डल के मंत्री मानो पवित्र यज्ञ की अग्नि के आकर्षण से बंधे एक एक कर आ कर हवन में बैठते गये। एक महिला आगंतुकों के मस्तक पर गंगा के पवित्र जल के छिड़काव के साथ पवित्र तिलक का चिन्ह अंकित करती जा रही थी। और इस प्रकार सनातनी पवित्र विधि विधान से पार कर के स्वतंत्र भारत के निर्माता एक पुनर्निर्मित राष्ट्र के स्वागत हेतु संविधान सभा में एकत्रित हुए। मध्यरात्रि पर प्रधानमंत्री नेहरू का प्रसिद्ध ‘भाग्य के साथ मेल’ का भाषण समाप्त हुआ और शंख ध्वनि के साथ बाहर सहसा हुई वर्षा के स्वर जुड़ गये।
लैरी कॉलिन्स तथा डोमिनिक लेपियर की पुस्तक ‘फ्रीडम ऐट मिडनाइट’ पर आधारित यह अंश स्पष्ट करता है कि किन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के मध्य एक आशान्वित भारत ने अपनी स्वतंत्रता-उपरांत की यात्रा प्रारंभ की। साथ ही यह भी दिखता है कि कैसे सत्ता-लोलुप राजनीति ने एक इस्लामिक देश के निर्माण के विभाजक दंश से जूझते देश के उस भारत के सांस्कृतिक चिन्हों को पीछे ऐसा धकेला कि तमिलनाडु से आया धर्मदंड नेहरू की सैर की छड़ी बना के संग्रहालय पहुँच गई। इस्लामिक कट्टरता से घायल भारत माता अपनी भुजा के विखंडन के पश्चात वैदिक सनातन की गोद की सुरक्षा में अपनी संतानों को रख कर उस घाव को भरने का प्रयास करेगी, यह तो सहज ही था। जिस भारत के नेतृत्व ने 1947 में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भारत के निर्माण का प्रण लिया था, उन्हीं मंत्रों की ध्वनि को उसी भारत में अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की नीति के कारण मौन कर दिया गया। अपने मूल्यों के ऐसे ह्रास का ही परिणाम हुआ की भारत को ऐसे सांसद भी देखने पड़े जो वन्दे मातरम् जैसे राष्ट्रभक्ति के ओजस्वी आह्वान को भी अपनी धर्मांन्धता के कारण स्वीकार नहीं कर सकते हैं। एक सुनियोजित राजनैतिक साज़िश ने उस सोच को पोषण दिया जिसने भारत का विभाजन किया और एक कुटिल मौन के माध्यम से उस हिंदुत्व को लज्जा का सूचक बना दिया जिसने एक झुलसे हुए भारत की दग्ध आत्मा पर शांति का फ़ाहा रखा। भारत में स्वेच्छा से रुके तजम्मुल हुसैन जैसे संविधान समिति के सदस्य भारतीय मुसलमानों ने भारत की हिंदू संस्कृति पर ना सिर्फ़ विश्वास प्रदर्शित किया, वरन् उसपे गर्व करते हुए हुए अल्पसंख्यकवाद को सिरे से नकार दिया। यह भारत का दुर्भाग्य है कि आज जब भारत के उस शताब्दी पुराने सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित किया जा रहा है, राजनैतिक दल अपना ही स्वातंत्र्य का इतिहास भूला कर विभंजनकारी विचारों के माध्यम से सत्ता में लौटने का मार्ग ढूँढ रहे हैं।
संगोल अथवा धर्म दंड की ऊपर नंदी की आकृति अंकित है। नंदी स्थिरता एवं स्वार्थहीन सेवा के सूचक हैं। एक शासक जो उस ऋग्वेदिक संस्कृति की परंपरा से आता हो, जहाँ राजा भी शासन सभा एवं समिति के मार्गदर्शन में करता हो, ऐसे आदर्श अपने आप में अलग ही अर्थ रखता है। धर्मदंड शासक को देवरूप मान कर भी शक्ति को व्यक्ति से इतर स्थापित करता है। मनुस्मृति कहती है –
दण्डः शास्ति प्रजा: सर्वादंड एवाभिरक्षति।
दण्डः सुप्तेषु जागर्ति दण्डम धर्मम् विदुर्बुधा: ।।
(वस्तुतः दण्ड ही समस्त प्रजा पर शासन करता है, दण्ड ही प्रजा की रक्षा करता है, जब प्रजा निद्रा में लीन होती है, तब दण्ड ही जागता है, और इस प्रकार दण्ड ही राजा के धर्म का प्रकट स्वरूप है।)
सत्ता को व्यक्ति से इतर, शासक को धर्म के नीचे मानना ही भारत की सभ्यता के मूल में लोकतंत्र को डालता है, और यही धार्मिक मूल है जो भारत को धार्मिक रखते हुए भी सभी धर्म और वादों को सत्ता के लिए स्वीकार्य बनाता है। ऋग्वेद का श्लोक कहता है-
समाना मंत्र: समिति: समानी समानम मनः सहचित्तमेषम
समानम् मन्त्रमभि मन्त्राय व: समानेन वो हविषा जुहामि।।
(तुम्हारा प्रेरक हो एक एवं समान, तुम्हारी सभा हो सम एवं समान, तुम्हारा चित्त एक दिशा में हो, तुम्हें जीविकोपार्जन के समान साधन उपलब्ध हों, आप सबको समान मंत्रों का लाभ हो।)
भारत का हिंदू संविधान के कारण धर्म निरपेक्ष नहीं है, भारत का संविधान हिंदू संस्कृति का कारण धर्मनिरपेक्ष है। हमारी धर्मनिरपेक्षता हमारे धर्म में अनर्निहित है और उसकी रक्षा के लिए धर्म की राजनीति में प्रधानता आवश्यक है। जब पारसी और यहूदी भारत की शरण में आये थे तो भारत में संविधान नहीं था, परंतु धर्म था। सेंगोल उसी राजधर्म का मूर्तरूप है। यह दंड सत्ता की उस शांतिपूर्ण निरंतरता का भी सूचक है जिसका नितांत अभाव हम भारत के उस भाग में देखते हैं जिसने हिंदू धर्म से दूर होने के लिए भारत का विभाजन करवाया। आज जहाँ भारत अपनी सदियों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा के आधार पर एक परिपक्व लोकतंत्र की भाँति लोकतांत्रिक सत्ता की निरंतरता देख रहा है, वहीं इस्लामी देश पाकिस्तान में एक भी शासक ऐसा नहीं हुआ जो सत्ता जाने के बाद निर्वासित नहीं हुआ हो अथवा जिसकी हत्या ना हुई हो। यह धर्म का ही प्रभाव है कि युद्ध एवं महामारी से ग्रसित विश्व में भारत एक शांति के द्वीप के रूप में स्थापित हुआ है, और यह धर्मदंड उसी का प्रतीक है। अपनी संस्कृति एवं सभ्यता के मूल्यों को त्याग कर विपक्ष का ऐसे सुखद संयोग कर विरोध करना दुखद है, तथा उस विचारधारा का सूचक है जिसने उत्तर -दक्षिण की विभाजक राजनीति को भारत में बनाये रखा है। कर्नाटक के कण्व ऋषि की पुत्री शकुंतला के पुत्र के नाम को जैसे स्नेह से समस्त भारत ने उत्तर -दक्षिण भेद त्याग के सदियों पूर्व धारण किया था, इस चोल साम्राज्य के धार्मिक चिन्ह सांगोल से भारत में पुनः एका होगा और एक नैतिक युग का प्रारंभ इस नयी संसद के साथ होगा, ऐसा मेरा मानना है। जिस स्नेह से चोल सम्राटों ने काशी के पशुपति महादेव के चिन्ह को अपने साम्राज्य का संरक्षक माना था, और शताब्दियों पश्चात स्वतंत्र भारत के प्रथम नेतृत्व ने इस धर्मदंड को भारतीय लोकतंत्र का मूर्त रूप माना था, आज इसकी लोकतंत्र के मंदिर में स्थापना भारतीय लोकतंत्र और संस्कृति को क्षेत्रवाद से ऊपर उठ कर भारतीय सभ्यता के मूल से जोड़ेगी। इससे सभी को अपने अपने रूप में जुड़ना चाहिये। यह संविधान निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, और जैसा हमें स्वतंत्रता दिवस का शाब्दिक विवरण बताता है, उनके स्वप्नों का वास्तविक प्रकटीकरण होगा।






Leave a Reply