इतिहास लेखन- वामपंथी छद्म या वैचारिक आलस्य?

व्युत्पत्ति के अनुसार हिंदी शब्द इतिहास है- ई जो -ति -है -हास – वैसा – से बना है। स्वतंत्रता के बाद वामपन्थ-नियंत्रित शिक्षा जगत में जिस तरह से इतिहास लिखा गया है उसमे वह सब कुछ है जो इतिहास नहीं है। वामपंथी इतिहास वर्णन लेखकों की राय और परिप्रेक्ष्य का प्रस्फुटन है, न कि तथ्यों…

अरुण शौरी ने अपनी पुस्तक एमिनेंट हिस्टोरियन्स में इस पक्षपातपूर्ण व्यक्तिपरकता की गंभीर रूप से जांच की है, जिसका भारतीय इतिहास में विद्वता पर प्रभाव पड़ता है, जब उन्होंने लिखा, वे (ये वामपंथी इतिहासकार) एक ऐसे स्कूल से हैं जिसके सदस्यों ने एक-दूसरे की पुस्तकों और शोध की सराहना करके एक-दूसरे को प्रसिद्ध बनाया है। .
– अरुण शौरी

व्युत्पत्ति के अनुसार हिंदी शब्द इतिहास है- ई जो -ति -है -हास – वैसा – से बना है। स्वतंत्रता के बाद वामपन्थ-नियंत्रित शिक्षा जगत में जिस तरह से इतिहास लिखा गया है उसमे वह सब कुछ है जो इतिहास नहीं है। वामपंथी इतिहास वर्णन लेखकों की राय और परिप्रेक्ष्य का प्रस्फुटन है, न कि तथ्यों का वैसा वर्णन जैसी वह थीं। हम एक ऐसी कथा गढ़ने के लिए इतिहास के साथ इस तरह की हेराफेरी करते रहे हैं, जिसमें हिंदू, जो भारत के मूल निवासी हैं, प्रथम तो मूल निवासी ही नहीं थे (आर्यन अतिक्रमण का आख्यान डीएनए के वैज्ञानिक अध्ययन में अब असत्य सिद्ध हो चुका है) और थे भी तो गुलाम बनने के योग्य थे, और मुस्लिम आक्रमणकारी एक तरह से भारत के मुक्तिदाता थे। यह पोंजी योजना इतने लंबे समय से चल रही है कि शिक्षाविदों और विद्वानों को अब मध्य-पूर्वी मिलिशिया द्वारा भारत में लाई गई मध्ययुगीन बर्बरता की बेतुकी व्याख्या के उपहास की कोई चिंता नहीं है। अरुण शौरी ने अपनी पुस्तक एमिनेंट हिस्टोरियन्स में इस पक्षपातपूर्ण व्यक्तिपरकता की गंभीर रूप से जांच की है, जिसका भारतीय इतिहास में विद्वता पर प्रभाव पड़ता है, जब उन्होंने लिखा, वे (ये वामपंथी इतिहासकार) एक ऐसे स्कूल से हैं जिसके सदस्यों ने एक-दूसरे की पुस्तकों और शोध की सराहना करके एक-दूसरे को प्रसिद्ध बनाया है। .

परिश्रम, प्रयास और इच्छाशक्ति से सरकार के थोड़े से समर्थन और लोगों के भरपूर समर्थन से ऐतिहासिक आख्यान पर यह पकड़ समाप्त तो नहीं हुई है परंतु टूट तो गई ही है। हालाँकि, इस लेख ने जो प्रेरित किया वह यह तथ्य है कि हाल ही में मुगल-पूजा वाले दो लेख मुख्यधारा के मीडिया में आए हैं। अत्यंत दुखद बात यह है कि पुराने पत्रकारिता के मठाधीशों के द्वारा संचालित इंडियन एक्सप्रेस और द प्रिंट जैसे राष्ट्रीय मीडिया में ऐसी कोई संरचना या यहां तक कि जानकारी का अभाव था जो तर्क की कसौटी पर खरा उतर सके। पहले में, 26 अगस्त, 2023 को इंडियन एक्सप्रेस में अद्रिजा रॉयचौधरी का एक लेख है, जिसका शीर्षक है कि मुगलों के अधीन भक्ति आंदोलन कैसे फला-फूला। जहाँ वामपंथीं इतिहासकार कहते हैं कि भक्ति आंदोलन के पीछे मुग़ल इस्लामी आतंकियों का कोई हाथ नहीं था वहीं रामधारी सिंह दिनकर (संस्कृति के चार अध्याय) और आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (हिन्दी साहित्य का इतिहास) जैसे लेखकों ने इस बारे में लिखा है कि जबरन धर्म परिवर्तन और हिंदू मंदिरों के बड़े पैमाने पर विनाश के कारण हिंदुओं को किस तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिससे हिंदू धर्म के उन्मुक्त अभ्यास के अवसर कम हो गए। सामुदायिक धार्मिक गतिविधियों से दूर, निजी घरों में आस्था का निर्वाह होने लगा। राक्षसी उत्पीड़न के उन काले दिनों में भक्ति आंदोलन ने आकार लिया, जो अपने उत्पीड़न के दिनों को समाप्त करने के लिए अदृश्य और अज्ञात पर आशा लगाए बैठे पराजित एवं प्रताड़ित लोगों की आतुर पुकार थी।

जैसे कि लेख का मूल आधार अपने आप में इतना घटिया नहीं था, जो जे.एन.यू. की एक छात्रा अद्रिजा, एक आधाहीं कल्पना द्वारा इसे और भी हास्यास्पद बना देती है। वह लिखती हैं कि 11वीं शताब्दी के गजनवी आक्रमणों के साथ एक फ़ारसी महानगरीय संस्कृति ने दक्षिण एशिया में अपना रास्ता बना लिया था। वह चुपचाप न केवल भारत में इस्लामी आक्रमण के क्रूर पहलू को ढाँपती है, बल्कि एक वाक्यांश ‘महानगरीय संस्कृति’ के माध्यम से एक प्राचीन, परिष्कृत सभ्यता को मिटाने की अमानवीय क्रूरता को सांकृतिक क्रांति का आवरण देती है। अपने देश ईरान से भागे शरणार्थी पारसी, जिन्होंने तब से हिंदू भारत को अपना घर बना लिया है, उस क्रूरता और नरसंहार का जीता-जागता सबूत हैं जिसका उन्होंने सामना किया था। सुश्री रॉयचौधरी को इन तथ्यों से तनिक संकोच नहीं होता है । वह किसी तरह यह स्थापित करने के लिए पैटन बर्चेट और डायना एल एक्क को उद्धृत करती हैं कि मुगलों अब बहुप्रशंसित सूफीवाद के धर्मनिरपेक्ष सह-अस्तित्व की भावना लाए , जो सूफ़ीवाद वास्तविकता में इस्लामी रूपांतरण के खेल के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में चलाया गया था। डायना एक्क हार्वर्ड के मेथोडिस्ट चर्च की सदस्य हैं। लेखिका आद्रिजा का लेख पश्चिमी नजरिये से भारत को समझने का प्रयास कर रहे एक भारतीय विद्वान का जीवंत उदाहरण हैं।

जो मिथ्या आख्यान ऐतिहासिक लेखन के लचर अंश के रूप में शुरू होती है, वह तब बेहद हास्यास्पद हो जाती है जब एक प्रतिष्ठित भारतीय समाचार पत्र (इंडियन एक्सप्रेस) में प्रकाशित इस लेख में वह दावा करती है कि अकबर ने 1526 में वृंदावन में पुजारी को भूमि अनुदान दिया था। वह और इस राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अद्भुत दैनिक के संपादक इस तथ्य से अनभिज्ञ मालूम होते हैं कि अकबर का जन्म 15 अक्टूबर, 1542 ई. को हुआ था। अजीब बात है कि यही संदर्भ भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए बनी वेबसाइट के 21 अगस्त 2023 के लेख (आईएएसस्कोर) में पाया जाता है। हमारे भावी राष्ट्रीय प्रशासक ऐसे तथ्यहीन तथ्यों को पढ़ के परीक्षा में बैठते हैं। भक्ति युग के विषय में अचानक आये उत्साह और रुचि का तात्कालिक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भक्ति युग के हिंदू संत, संत रविदास, का सम्मान करना है। संभवतः इसलिए तुरंत यह सुनिश्चित करना जरूरी हो गया कि भक्ति आंदोलन का श्रेय एक हिंदू विचारक से छीनकर मुगलों को दे दिया जाए ताकि छद्म धर्मनिरपेक्षता का संतुलन बना रहे।

इतिहास के साथ ऐसे खेल कितनी बार हमारी अनभिज्ञता का लाभ ले कर चलते रहे हैं कि वो ना सिर्फ़ वैचारिक विमर्श को घुमा लेते हैं, बल्कि ऐतिहासिक तथ्यों और रिकॉर्डेड तिथियों तक से खेल जाते हैं। इसका कारण बौद्धिक धूर्तता और आलस्य नहीं एक षड्यंत्रकारी अपराध है जिस से हमें सजग होने की आवश्यकता है क्योंकि प्रतिष्ठित प्रकाशन इसे विश्वसनीयता देते हैं।

Leave a Reply

Trending