राम जनम महि मंदिरहि, तोरी मसीत बनाय ।।
जवहि बहुत हिंदू हते, तुलसी किन्ही हाय।।
राम जनम मंदिर जहाँ, लसत अवध के बीच।
तुलसी रची मसीत तहँ, मीर बाक़ी खल नीच।।
रामायन घरि घट जहँ, श्रुति पुरान उपखान।
तुलसी जवन अजान तहँ, कइयों क़ुरान अजान।।
– तुलसीदास, श्री तुलसी दशक, १५३१
यह श्लोक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री सुधीर अग्रवाल ने तुलसीदास के श्री तुलसी शतक से आचार्य श्री रामभद्राचार्य जी द्वारा हिंदू पक्ष उद्धृत बताते हुए अपने उस निर्णय में उल्लेखित किया था जिसमें हिंदुओं का जन्मभूमि स्थान पर स्पष्ट रूप से तीन न्यायमूर्तियों की बेंच ने स्वीकृत किया था, और मुस्लिम पक्ष के दावे को ग़लत माना था। भारत में वाचन परंपरा इतिहास के तथ्यों की स्वीकृत विधा रही है, परंतु वामपंथी इतिहासकारों ने इस पर भी आक्षेप लिया कि तुलसीदास जी के इस ग्रंथ का उल्लेख उन्हें इंटरनेट पर प्राप्त नहीं होता है। यह एक स्ट्रॉमैन तर्क या तार्किक भ्रांति का सिद्धांत है जिसमे एक सूक्ष्म बिंदु को पकड़ कर अतिरंजना के माध्यम से सम्पूर्ण सत्य का तिरस्कार किया जाए भले ही उस बिंदु की उस सत्य के निर्धारण में मूल भूमिका हो या नहीं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्णय में तुलसी दास के दोहे को आधार नहीं लिया गया था, परंतु इस आधार पर कि आचार्य रामभद्राचार्य जन्म से नेत्रहीन हैं और इंटरनेट पर तुलसी शतक नहीं मिलता है, न्यायालय के निर्णय पर संदेह बनाने का प्रयास किया गया है, मुझे ऐसा लगता है। इसी क्रम में आगे चल कर भारत की सर्वोच्च न्यायालय ने भी प्रथम सिख गुरु नानक देव जी की यात्राओंकेविवरण के आधार पर स्वीकार किया कि अयोध्या में सन् १५१० में किसी मस्जिद का कोई वर्णन नहीं है, वहीं वहाँ हिंदू तीर्थ होने के पर्याप्त प्रमाण मिलते हैं। आज जब राम मंदिर के निर्माण एवं २२ जनवरी २०२४ को मंदिर में देव की प्राण प्रतिष्ठा की प्रतीक्षा में भारत बैठा है, पुनः मंदिर विरोधी गुट सक्रिय हो कर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के संदर्भ में यह कह कर मिथ्या प्रचार कर रहा है कि न्यायालय ने यह माना कि अयोध्या जन्मभूमि के स्थान पर इस के कोई प्रमाण नहीं मिले कि बाबरी का भवन मंदिर के ऊपर बना था या वहाँ कोई मंदिर था भी, परंतु मात्र हिंदू आस्था के सम्मान हेतु यह स्थान हिन्दू मंदिर के निर्माण के लिए दिया गया है।
मेरी समझ यह कहती है कि जो मुस्लिम समाज आस्था के आधार पर टेम्पल माउंट पर एक काल्पनिक घोड़े के बांधे जाने की कथा के आधार पर अधिकार मानता है, उसे हिंदू आस्थाओं के प्रश्न पर सहसा ही तथ्यनिष्ट नहीं हो जाना चाहिए। पटना में मेरी एक पुस्तक के अनावरण के समारोह में मुख्य अतिथि आचार्य किशोर कुणाल जी ने भी इस तथ्य की ओर संकेत किया था कि मुस्लिम पक्ष एक समय राम जन्मस्थान पर अधिकार को छोड़ने को मान गया था जब वामपंथी विप्लवियों ने प्रवेश कर के उन्हें अड़े रहने को भ्रांतियाँ फैला कर उकसाया। हिंदू पक्ष के लिये संतोष का विषय यह सत्य है कि न्यायालय ने हिंदू तर्कों को तथ्यों पर माना है। वामपंथियों के मिथ्या इतिहास के भुलावे में भ्रमित हो कर भारत के मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान के निर्माण के बाद लगभग तीन एकड़ भूमि हिंदुओं को दे कर घायल भारतीय मानस के घावों को भरने का अवसर गँवा दिया है। काशी और मथुरा इस भूल की सुधार के दो भविष्य के अवसर हैं परंतु इस लिये आवश्यक है कि इस वामपंथी षड्यंत्र को उद्घाटित किया जाये। इस वामपंथी धारा के दो स्तंभ हैं- एक तो यह स्थापित करना कि विवादित स्थल पर कोई हिंदू मंदिर था ही नहीं जिसका विध्वंस कर के बाबर के एक सेनाधिकारी मीर बक़ी ने वहाँ एक इमारत का निर्माण किया, दूसरा, यह कि राम जन्मभूमि के ऊपर एक आक्रांता की बनायी मस्जिद की फाँस आम हिंदुओं को थी ही नहीं और संघ तथा भारतीय जनता पार्टी ने इसे इस बड़े रूप में उठाया, अन्यथा यह माँग इतिहास में थी ही नहीं। इससे हिंदू पुनरुत्थान के प्रति अराजनैतिक हिंदुओं के हृदय में अरुचि होती है और अहिन्दुओं के हृदय में रोष उत्पन्न होता है। जो भारतीय स्वयं को विदेशी आक्रांताओं से जुड़ा हुआ मानते हैं वो एक हताशा से भर जाते हैं जब उन्हें इसका भान होता है कि भारत ईरान इराक़ जैसे देशों की भाँति अपनी सांस्कृतिक परंपरा को पहले इस्लामी और फिर ब्रिटिश संस्कृति की सुनामी में स्वयं को खोने को आज भी तैयार नहीं है, वरन् पुनः उठ खड़ा हो रहा है। ऐसे लोगों के मन से बहुसंख्यक अन्याय की भावना बल देने लगती है और एक सामाजिक विद्वेष की विभाजक विषबेल को जन्म देती है जो कि वामपंथी विचारकों का मूल ध्येय है।
एक बार हम राम जन्मभूमि के इतिहास पर दृष्टि डालें तो इस स्थल पर हिंदू मंदिर होने के अति प्राचीन साक्ष्य मिलते हैं। सुप्रीम कोर्ट अपने संज्ञान में सुविरा अग्रवाल की स्वीकृति लेता है कि वाल्मीकि रामायण का काल ३०० ईसा पूर्व के आस पास का है। सुविरा मुस्लिम पक्ष की ओर से स्वयं को प्रस्तुत करने वाली इतिहासकार हैं। न्यायालय कहता है कि वैसे तो कई इतिहासकारों के अनुसार रामायण का काल इस से भी पुरातन है, परंतु यदि हम इस मत पर भी चलें तो रामायण का काल ३०० ईसा पूर्व होता है। न्यायालय कहता है किस प्रकार वाल्मीकि रामायण के बालकाण्ड का श्लोक में श्री राम के जन्म स्थान के रूप में अयोध्या का स्पष्ट उल्लेख है। हिंदू पक्ष का दूसरा साक्ष्य स्कन्द पुराण के अयोध्या महात्म्य से आता है जो आठवीं सदी में जन्मभूमि का स्थान चिन्हित करता है।
मुस्लिम पक्ष की ओर से कांग्रेस नेता और अधिवक्ता राजीव धवन ‘हिस्टोरियन्स रिपोर्ट तो द नेशन’ के माध्यम से बाबरी मस्जिद के पक्ष में दलील देते हैं। यह एक प्रचारपत्रनुमा दस्तावेज़ है जो चार इतिहासकारों के द्वारा लिखा गया है। इस रिपोर्ट में ये कहते हैं कि – ‘हमारे अध्ययन के अनुसार बाबरी मस्जिद के स्थान पर किसी पूर्ववर्ती मंदिर के अस्तित्व और विध्वंस का कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।’ यही वह वाक्य है जिसे समाचार पत्रों के संपादकीय से लेकर टीवी चैनलों के सामने मंदिर विरोधी राजनेता दोहराते रहते हैं। यह वाक्य सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय नहीं है वरन् पुनर्समीक्षा याचिका में लिखित चार इतिहासकारों का प्रलाप है। न्यायालय कहता है भले ही स्कन्द पुराण का काल सातवीं सदी ना होकर आठवीं या नहीं शताब्दी हो, यह प्रश्न कहीं खड़ा ही नहीं होता है कि स्कन्द पुराण का काल अठारहवीं या उन्नीसवीं सदी था। इस के प्रकाश में इतिहासकारों की रिपोर्ट का यह मानना कि स्कन्द पुराण का आधार पर राम जन्मभूमि पर हिंदू पक्ष के पुरातन विश्वास पर काल्पनिक है, अस्वीकार्य है। अपनी रिपोर्ट में लोमश ऋषि का आश्रम जन्मभूमि से दूर सरयू तट पर जिस स्थान पर ये तथाकथित इतिहासकार बताते हैं वह भी १९०१ में सर एडवर्ड द्वारा लगाये गये खंभों से सटीक नहीं बैठते। न्यालय ऐसी त्रुटियों को देखते हुए इस ‘प्रेरित’ रिपोर्टकीकटुआलोचना करने को बाध्य हो जाती है। कथित रूप से चार इतिहासविदों द्वारा लिखित रिपोर्ट में एक इतिहासकार श्री डी एन झा के हस्ताक्षर भी नहीं हैं। न्यायालय कहता है कि पारंपरिक रूप से किसी भी साक्ष्य की आलोचना से बचने के प्रयास के बावजूद वे इस रिपोर्ट की आलोचना के लिए बाध्य हैं क्योंकि यह रिपोर्ट -एक संवेदनशील मामले में नितांत लापरवाही का साक्ष्य है जिसे बिना किसी अनुसंधान, शोध और अध्ययन के स्वघोषित इतिहासकारों और पुरातत्वविशेषज्ञों के द्वारा लिखा गया है। इस का उद्देश्य भ्रम, विद्वेष और विवाद खड़ा करना ही है।
न्यायालय ने आगे कांग्रेसी अधिवक्ता राजीव धवन के द्वारा हांस बेकर की पुस्तक पर उठाये गये प्रश्नों पर दृष्टि डाली है। १९८६ में प्रकाशित इस पुस्तक से उद्धृत करते हुए न्यायालय ने कहा – “जन्मस्थान मंदिर की वास्तविक स्थिति को निश्चितता के साथ स्थापित किया जा सकता है क्योंकि बाबरी मस्जिद के निर्माण में उसी मंदिर के भग्नावशेष उपयोग में लाये गये थे जो स्पष्ट रूप से दिखते हैं। हैन्स बेकर के कथन को लेकर राजीव धवन उस शहर को ही काल्पनिक बताते हैं, परंतु न्यायालय उसी पुस्तक ‘अयोध्या’ के आगे के अंशों में उल्लिखित शिलालेखों के माध्यम से बताती है कि कैसे बेकर ने ही अयोध्या के अस्तित्व को स्थापित किया था। आगे न्यायालय ने सिख साक्ष्यों (जनम साखी) में गुरु नानक देव जी के राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन का संदर्भ दिया है। मुस्लिम पक्ष की ओर से राजीव धवन का दूसरा आक्षेप गज़्ज़ेटियर जैसे सरकारी साक्ष्यों की स्वीकार्यता पर था। इस पर न्यायालय ने पूर्व न्यायिक परंपरा का संज्ञान लेते हुए संज्ञान लिया कि सरकारी गैजेट सेक्शन ३५ का पाठन सेक्शन ८१ साक्ष्य अधिनियम करने एक स्वीकार्य साक्ष्य है। डॉ धवन की दूसरी आपत्ति १८५७ के पूर्व के गैजेट पर थी कि उस समय अवध पूर्णतया ब्रिटिश नियंत्रण में नहीं था। न्यायालय ने उनके अल्पज्ञान (व्हाट्स एप हिस्ट्री?) को दुरुस्त करते हुए उन भिन्न भिन्न संधियों का उल्लेख किया जिनके अनुसार १८०० के बाद से आधिकारिक रूप से अवध शासन ब्रिटिश कंपनी के नियंत्रण में था। आगे न्यायालय आईन -ए -अकबरी का संज्ञान लेता है, जिस के द्वितीय खंड में लिखा है – अयोध्या हिंदुस्तान के सबसे बड़े शहरों में से है। शहर के आस पास लोग धरती खोद कर स्वर्ण निकालते हैं। यह श्री रामचन्द्र जी का निवास था जो त्रेता में दैवी प्रभुता और राजकीय सत्ता के प्रत्येक थे। आगे न्यायालय के समक्ष फादर जोसेफ टाइफ़ेनथेलर (१७६६-१७७१ईसवी) के यात्रा वृत्तांत प्रस्तुत हुए। इसमें अयोध्या का वर्णन कुछ ऐसा है – “सीता रसोई शहर के दक्षिण में है जो प्रसिद्ध है। शहंशाह औरंगज़ेब ने रामकोट नामक क़िले को तुड़वाया और उसी स्थान पर तीन गुम्बदों वाले मस्जिद का निर्माण कराया। इस स्थान पर चौदह स्तंभ थे जिनमे से १२ को मस्जिद में लगाया गया है। बायीं और धरती से चार इंच उभरा हुआ स्थल है जहाँ श्रीराम के जन्म होने की मान्यता है। आगे एक इस्लामी सूत्र, मिर्ज़ा जान द्वारा १८५६ में लिखित हदीथ -ए -सहबा का उद्धरण है जिसके अनुसार – “यहाँ एक बड़ा मंदिर था जिसे हिंदू श्री राम का जन्मस्थान मानते है, उसे ध्वस्त कर के बाबर ने सैयद मुशा आशिक़ान के निरीक्षण एक बड़ा मस्जिद बनाया, और समीप की सीता वेदी थी जहाँ छोटी मस्जिद बनवाई गई।” ये बड़ा विचित्र है कि इतने अधिक पुरातन साक्ष्यों के बावजूद यह असत्य प्रतिदिन फैलाया जा रहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने यह कहा कि बाबरी ढाँचे के स्थान पर कोई मंदिर नहीं था।
न्यायालय इस बात का भी संज्ञान लेता है कि १८५८ के बाद जब अयोध्या का प्रशासन सीधे ब्रिटिश नियंत्रण में आ गया था, तो ब्रिटिश दस्तावेज़ों में हर जगह इसे मस्जिद जन्मस्थान ही कहा गया है। इस संदर्भ में स्थानीय पुलिस के थानेदार शीतल दुबे की ६ दिसंबर १८५८ की रिपोर्ट न्यायालय के पटल पर प्रस्तुत की गई। १८७० में अयोध्या के कमिश्नर पी कार्नेगी शहर के शब्द चित्र में लिखते हैं- अयोध्याकाहिंदुओंकेलिएवहीमहत्वहैजोमुसलमानोंकेलिएमक्काकाऔरयहूदियोंकेलिएजेरुसलमका। वह इस आलेख में यह भी लिखते हैं कि जिस स्थान पर जन्मस्थान था उसी स्थान पर बाबर ने एक मस्जिद का निर्माण किया जो अभी भी वहीं स्थित है। आज जो एक राजनैतिक आख्यान खींचा जा रहा है कि यह मुद्दा हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण का कारण आज भारतीय ज नता पार्टी और संघ की वजह से है, अन्यथा नेहरू युग से पहले तो यह मुद्दा ही नहीं था, वह छद्म भी १९२१ के गैजेटीयर से स्पष्ट होता है जब उसमे हम पढ़ते हैं-
“यह१८५३मेंहुआजोउनकईझगड़ोंकीश्रृंखलामेंसेथाजिसकाकारणवहभूमिथीजिसपरपहलेरामजन्मभूमिमंदिरस्थापितथीजिसकाविध्वंसकरकेमस्जिदकानिर्माणकियागयाथा।”
३० नवंबर १९५८ की सैयद मोहम्मद ख़ातिब की पुलिस कंप्लेन का वर्णन है कैसे एक निहंग सिख के जन्मभूमि पर पूजा करने और मस्जिद के अंदर राम-राम लिखने के कारण दंगे भड़क गये थे। १९३४ में पहले भी मस्जिद की गुंबद के टूटने का ज़िक्र होता है।
८ नवंबर १८६० को मीर रज्जब अली ने अक्सली सिंह के विरुद्ध मुक़दमा दायर किया। २५ दिसंबर १८६६ को मोहम्मद अफ़ज़ल के द्वारा तुलसीदास एवं बैरागी साधुओं के विरुद्ध मुक़दमा किया गया। २६ अगस्त १८६८ एक मुक़दमा नियामत अली के द्वारा गंगाधर शास्त्री के विरुद्ध मस्जिद भूमि पर अतिक्रमण का दायर हुआ। प्रशासन ने आरोप निराधार पाया। नवंबर १८७३ बाबा बलदेव दस द्वारा प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी।
जहाँ ऐतिहासिक प्रमाणों से यह सिद्ध था कि बाबरी की इमारत मंदिर को तोड़ कर बनी थी, यह स्थापित करने में मुस्लिम पक्षकार भी असफल रहे कि इस इमारत में १८५७ से पहले नमाज़ पढ़े जा रहे थे। यह अवश्य स्थापित हुआ कि १९४९ के बाद से इस जगह नमाज़ बंद हो गई थी। २२ दिसंबर १९४९ को मूर्तियाँ बाबरी के अंदर भी स्थापित कर दी गई।
अपने निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट को स्वीकार किया जिसके अनुसार- इस स्थान पर ईसा पूर्व द्वितीय शताब्दी से अवशेष मिलते हैं। इस के अनुसार १२वी सदी से बने हिंदू चिह्न मस्जिद के नीचे स्पष्ट हैं। इस खुदाई में आठ से दस शताब्दी के मध्य के हिन्दू धार्मिक चिन्ह मिलते हैं। न्यायालय ने निर्णय में इस बात पर पर्याप्त साक्ष्य तो पाये कि १९४९ के बाद इस स्थान पर नमाज़ बंद हो गई थी, इस बात के चिन्ह पर्याप्त नहीं थे कि १८५० से पूर्व वहाँ नमाज़ हो रही थी। यह तर्क कि विवादित स्थल पर हिंदू मंदिर के साक्ष्य नहीं मिले थे, ऐसा कहीं भी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में नहीं है और ऐसा प्रचार मुस्लिम समाज में देश और न्याय व्यवस्था के प्रति वैमनस्य बढ़ाने वाला है।






Leave a Reply